विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करुणानिधि ने सॉलीसिटर जनरल को बताया सांप्रदायिक

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 09:36 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Sep 2013 09:39 PM (GMT+05:30)

द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने सुप्रीम कोर्ट में सेतुसमुद्रम मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने वाले सॉलिसिटर जनरल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने सुप्रीम कोर्ट में सेतुसमुद्रम मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने वाले सॉलिसिटर जनरल मोहन पारासरन की विचारधारा पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर पारासरन ने सांप्रदायिक होने का संकेत दिया है।

पढ़ें: दो साल में करुणानिधि के खिलाफ मानहानि का 12वां मुकदमा दायर

पारासरन ने मुकदमे से हटने का कारण बताते हुए कहा था उनका मत है कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने किया था और प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे एक याचिकाकर्ता की ओर से उनके पिता भी अदालत में पक्ष रखेंगे। ऐसे में मुकदमे की पैरवी के दौरान हितों का टकराव का मामला बनता है। हालांकि करुणानिधि ने आगे कहा कि धर्मनिरपेक्ष केंद्र सरकार के सॉलीसिटर जनरल का बयान यह स्पष्ट नहीं करता कि वह सांप्रदायिक हैं या नहीं। करुणानिधि ने कहा कि सेतुसमुद्रम योजना तमिलनाडु के हित में है। ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार योजना को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई हुई है, मोहन पारासरन जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता केंद्र की राय के विरोध में खड़े हो रहे हैं। करुणानिधि ने कहा कि उनका सांप्रदायिकता भरा बयान उनकी समझ से परे है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।