विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साल में करुणानिधि के खिलाफ मानहानि का 12वां मुकदमा दायर

By Edited By:
Published: Wed, 11 Sep 2013 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2013 08:14 PM (IST)

तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक सुप्रीमो एम. करुणानिधि के खिलाफ बुधवार को यहां की सत्र अदालत में मानहानि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक सुप्रीमो एम. करुणानिधि के खिलाफ बुधवार को यहां की सत्र अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया। 2011 में अन्नाद्रमुक सरकार के सत्ता में आने के बाद करुणानिधि के खिलाफ दायर किया गया यह 12वां मानहानि का मुकदमा है।

सरकारी वकील एमएल जगन ने यह मुकदमा द्रमुक के मुखपत्र मुरासोली में गत 24 अगस्त को करुणानिधि द्वारा सवाल और जवाब शीर्षक के तहत प्रकाशित जवाब को लेकर किया है। जगन के मुताबिक अपने एक जवाब में करुणानिधि ने कहा कि राज्य सरकार ने तमिल दैनिक को दिया जाने वाला विज्ञापन इसलिए रोक दिया क्योंकि उसने राज्य के उन मंत्रियों के फोटो प्रकाशित किये थे जो मुख्यमंत्री जयललिता की मौजूदगी में हो रहे कार्यक्रम के दौरान सो रहे थे। जगन ने कहा कि करुणानिधि द्वारा दिया गया जवाब निंदात्मक था इसलिए मानहानि का मुकदमा दायर किया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।