विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद के दोनों सदन श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिए स्थगित

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 17 Jul 2017 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 12:31 PM (IST)

राज्यसभा सदस्यों भाजपा सांसद अनिल माधव दवे और कांग्रेस सांसद पलवई गोवर्धन रेड्डी व लोकसभा सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया था।

संसद के दोनों सदन श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिए स्थगित
संसद के दोनों सदन श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली,जेएनएन। सोमवार से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यभा में भी दिवंगत सांसदों और अमरनाथ हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सोमवार की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मानसून सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने सभी दलों से विभिन्न विधेयकों को लेकर समर्थन की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रहित के लिए सभी दल साथ मिलकर काम करेंगे।

बता दें कि दो राज्यसभा सदस्यों भाजपा सांसद अनिल माधव दवे और कांग्रेस सांसद पलवई गोवर्धन रेड्डी व लोकसभा सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया है। 

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

1. किसान का मुद्दा- विपक्ष को लगता है कि मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में किसानों का मसला सरकार को बैकफुट पर ला सकता है और इसके जरिये नीतीश समेत सभी विरोधी दलों को इकट्ठा किया जा सकता है.

2. नौकरियों का मुद्दा- नोटबंदी और जीएसटी के असर के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को नौकरियों से जोड़कर सरकार को घेरने की कोशिश है। दरअसल, सीधे नोटबन्दी और जीएसटी का मामला उठाने से जेडीयू की लाइन अलग होने का खतरा भी विपक्ष को है।

3. मॉब लिंचिंग- पीएम की बार चेतावनी के बावजूद गौरक्षकों की गुंडागर्दी और मॉब लिंचिंग को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।

4. चीन का मुद्दा- भले ही, सरकार ने चीन के मुद्दे पर सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक बुला ली हो, लेकिन विपक्ष चीन के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेने को तैयार है।

5. कश्मीर का मुद्दा- विपक्ष पहले से ही सरकार की कश्मीर नीति पर लगातार सवाल उठता रहा है, ऐसे संसद सत्र में इस मुद्दे का जोर शोर से उठना लाज़मी ही है।

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई संयुक्त रणनीति

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनावः आंकड़ें भले ही कमजोर हैं लेकिन लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगेः सोनिया गांधी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।