विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, दुनिया में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2016 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 02:43 PM (IST)

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(वेब डेस्क)। अमेरिका में फ्लोरिडा के नाइट क्लब में एक शख्स ने फायरिंग कर दी। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल हुए हैं।

इससे पहले नीस और जर्मनी का शहर म्यूनिख आतंकी हमले का शिकार बना है। साथ ही पहले फ्रांस, पेरिस, ब्रसेल्स जैसे यूरोप के खूबसूरत शहरों पर आतंकी हमले हो चुके हैं।

बड़े आतंकी हमले

- कुछ दिनों पहले 14 जुलाई को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रीय दिवस 'बास्तील डे' पर आतिशबाज़ी देखने के लिए पहुंची को एक लॉरी ने कुचल दिया। इस हमले में 84 लोगों की मौत हो गई।

- 22 मार्च, 2016: ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला। इस हमले में 32 लोगों की मौत और सैंकड़ो घायल, ये हमला पेरिस हमले की ही तर्ज पर किया गया।

- 14 नवंबर 2015: बाताक्लान कॉनर्सट हॉल पर आइएस समर्थित आतंकियों का हमला जिसमें 132 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ो लोग घायल हो गए। इस हमले के मास्टरमाइंड सालाह अब्देसलाम को 18 मार्च 2016 को ब्रसेल्स से गिरफ्तार किया गया।

वो 10 आतंकी हमले जिससे थर्रा उठी दुनिया, देखें तस्वीरें

- 26 नवम्बर 2008 को भारतीय इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है। इस दिन मुंबई में एक साथ कई जगह आतंकवादी हमले हुए थे। भारतीय इतिहास में इस हमले को सबसे उग्र हमला माना जाता है। आतंकियों ने ताज होटल, ओबरॉय होटल, नरीमन हाऊस, कामा अस्पताल और सीएसटी समेत कई जगह एक साथ हमला किया था। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 60 घंटे से भी ज्यादा समय तक मुठभेड़ चलती रही। इसमें 160 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।

- 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर अलकायदा द्वारा आत्मघाती हमला किया गया। अलकायदा के आतंकवादियों ने चार यात्री जेट वायुयानों का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने जानबूझकर उनमें से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स के साथ टकरा दिया, जिससे विमानों पर सवार सभी लोग तथा भवनों के अंदर काम करने वाले अन्य अनेक लोग भी मारे गए। इसमें लगभग 3000 लोग मारे गए और 8900 लोग घायल हो गए थे।

- पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सैनिक स्कूल में तालिबान के हमले में 132 बच्चों समेत 140 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। तालिबानी आतंकवादियों ने स्कूल की चारदीवारी से अंदर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं।

- आतंकियों ने मांटुगा रोड, माहिम, बांद्रा, खोर रोड, जोगेश्वरी, बोरिवली समेत कई जगहों पर मुंबई की लोकल ट्रेनों में धमाके किए। बमों को प्रेशर कुकरों में रखा गया था। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और लगभग 700 घायल हुए थे।

- 23 अक्टूबर 2002 को मॉस्को में डुबरोवका थियेटर में हथियार बंद आतंकवादियों ने करीब 850 लोगो को बंधक बना लिया था। इस आतंकी हमले में करीब 130 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले में 40 आतंकी भी ढेर हो गए थे।

- 7 से 9 जनवरी, 2015: फ्रांस की कार्टून मैगजीन शार्ली हैब्दो के दफ्तर पर हमला और क्रोशर ग्रासरी स्टोर पर हमले में 17 लोगों की मौत। आतंकी संगठन अल-कायदा ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुहम्मद साहब के अपमान का बदला लेने के लिए किया हमला।

अफगानिस्तान में आतंकी हमला
अफगानिस्तान में आतंकी हमला 23 नवंबर, 2014 को तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान में वॉलीबॉल मैच देख रहे 60 से अधिक लोगों को मार डाला था

पढ़ें- म्यूनिख हमला: 18 साल का लड़का था हमलावर, जानें, हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें