विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिसोदिया ने देर रात तक किया रैन बसेरों का दौरा

By Edited By:
Published: Tue, 31 Dec 2013 09:10 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2013 09:15 AM (IST)

नई दिल्ली [जासं]। सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने और समस्याओं के समाधान के लिए आप की सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जासं]। सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने और समस्याओं के समाधान के लिए आप की सरकार की कवायद जारी है। सोमवार देर रात शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने जगह-जगह रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उनके साथ पार्टी नेता कुमार विश्वास व संजय सिंह भी थे। रैन बसेरों में रुके लोगों ने अपनी परेशानी बताई।

टीम ने रात ग्यारह बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास चार रैन बसेरों के हालात का जायजा लिया गया। सिसोदिया ने देखा कि वहां गद्दे फटे व पुराने हैं। उन्होंने व्यवस्था पर असंतोष जताया। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने रामलीला मैदान स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। वहां के केयर टेकर ने मंत्री से शिकायत की कि एक माह बाद यहां पानी मिला है। सिसोदिया ने तुरंत जल बोर्ड के कंट्रोल रूम व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को रोजाना पानी की व्यवस्था कराने के आदेश जारी किए।

पढ़ें : मनीष सिसोदिया के लिए तैयार हो रहा फ्लैट!

रात बारह बजे सिसोदिया ने यमुना विहार स्थित रैन बसेरा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो सौ शेल्टर हैं। फिर भी जहां भी उन्होंने निरीक्षण किया है हालात के बारे में उन्हें पता लग गया है। जल्द ही वे इस संदर्भ में संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक कर समस्या का समाधान कराएंगे और समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर