विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू बोले गिरिराज के चेहरे पर कालिख पोती जानी चाहिए

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 08:23 AM (IST)

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद लालू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद लालू यादव ने उनपर जमकर निशाना साधा है। लालू ने कहा कि गिरिराज सिंह के चेहरे पर कालिख पोती जानी चाहिए।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि उनका कद सोनिया गांधी के ‘तलवे के बराबर भी नहीं’ है और इसके लिए उनके चेहरे पर कालिख पोती जानी चाहिए। पटना में लालू से पत्रकारों द्वारा गिरिराज की सोनिया और राहुल को लेकर की गयी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गिरिराज को चूडी, सिंदुर, बिंदी लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोती जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने भद्रता की मर्यादा लांघी है।

अापको बता दें कि गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'गोरा रंग होने के कारण ही सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी हैं। यदि राजीव गांधी ने नाइजीरियन लेडी से शादी की होती, तो क्या कांग्रेसी उसे अध्यक्ष स्वीकार करते?' हालांकि अपने इस बयान पर उन्होंने बाद में माफी भी मांग ली।

उन्होंने बिहार के हाजीपुर में प्रेसवार्ता के बाद अनौपचारिक बातचीत में गिरिराज ने राहुल गांधी पर भी चुटकी ली थी। कहा कि राहुल छुट्टी लेकर सक्रिय राजनीति से गायब हैं। वे लापता हुए मलेशियाई प्लेन की तरह हो गए हैं, जिसे कोई ढूंढ ही नहीं पा रहा। बकौल गिरिराज, उन्होंने व्यक्तिगत बातचीत में कुछ बातें कही थीं, जिसे गलत ढंग से पेश किया गया।

पढ़ें - सोनिया पर गिरिराज के रंगभेदी बयान से बवाल, मांगी माफी

पढ़ें - नीतीश को जुकाम भी होगा तो कहेंगे मोदी ने भेजा 'वायरस': गिरिराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।