विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार लालू यादव नहीं खेले खास 'कुर्ता फाड़ होली'

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2015 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 08:26 AM (IST)

बात होली की हो और चर्चा बिहार के राजनेताओं की होली की ना हो ऐसा संभव नहीं। बिहार की इस खास होली को खेलने में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पीछे नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास पर होली का

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अबीर, गुलाल और रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश में जश्न के साथ मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली की अपनी परंपरा है। ब्रज के एक इलाके में लठ्ठमार होली तो दूसरे इलाके में होली की अलग आकर्षक परंपरा चली आ रही है। ऐसे में बिहार में होली के एक अलग ही चलन है, जिसने लोगों के बीच अपना ही रंग जमा लिया है। यह चलन है 'कुर्ता फाड़ होली' का। मजेदार है कि होली की यह परंपरा किसी खास वर्ग की परंपरा है।

बात होली की हो और चर्चा बिहार के राजनेताओं की होली की ना हो ऐसा संभव नहीं। बिहार की इस खास होली को खेलने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पीछे नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास पर होली का रंग फीका रहेगा। लालू इस बार स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में ही होली मनाएंगे। लालू की कुर्ता फाड़ होली राजद के लिए मिसिंग होगी। वैसे होली मिलन समारोह राजद की तरफ से प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर होली गायन का आयोजन किया गया।

पढ़ें - देशभर में खेली जा रही है होली, राजनाथ सिंह ने बजाया नगाड़ा

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास के निधन के बाद अपने 7 सर्कुलर आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होनी वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है। उधर लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही होली मनाएंगे। वहीं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने होली की बधाई दी है। लोजपा कार्यालय में होली मिलन का आयोजन बुधवार को धूमधाम से हुआ।

पढ़ें - बिहार के पूर्व सीएम का निधन, नीतीश कुमार नहीं मनाएंगे होली

पढ़ें - राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।