विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व दलित नेता रामसुंदर दास का निधन

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2015 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2015 12:30 PM (IST)

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ जदयू नेता रामसुंदर दास का निधन हो गया है। वे 95 साल के थे। रामसुंदर दास को दो दिन पहले पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली। उनको दो बेटे और एक बेटी है।

News Article Hero Image

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता रामसुंदर दास का निधन हो गया है। वे 95 साल के थे। रामसुंदर दास को दो दिन पहले पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली। उनको दो बेटे और एक बेटी है। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है।

रामसुंदर दास के निधन की खबर जैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली, वो फौरन रामसुंदर दास के कंकड़बाग स्थित उनके आवास पर गए और उन्होंने राजकीय सम्मान से पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार की घोषणा की। इसके बाद नीतीश कुमार ने होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर दिया। कल दोपहर बाद उनका दाह संस्कार किया जाएगा।

जानिए कौन थे रामसुंदर रास?
नाम - रामसुंदर दास
जन्म - 7 जुलाई 1923
पिता - तेनी दास
शिक्षा - इंटरमीडिएट (कला)
पत्नी - सविता देवी
बच्चे - दो पुत्र और एक पुत्री
चुनाव क्षेत्र - हाजीपुर (अनुसूचित जाति), बिहार
सदस्यता - बिहार विधान परिषद, 1968-1977 और बिहार विधान सभा, 1977-1980
मुख्यमंत्री - बिहार अप्रैल 1979 से फरवरी 1980

रामसुंदर दास का जन्म सारण जिले के गंगाजल गांव में 9 जनवरी 1921 को हुआ था। रामसुंदर दास 1945 में पढ़ाई छोड़ आजादी की लड़ाई में कूद गए थे। रामसुंदर दास 21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1980 तब बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह उस वक्त बिहार में जनता पार्टी के मुखिया थे।

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में रामसुंदर दास ने बिहार के दिग्गज दलित नेता और मौजूदा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को हाजीपुर (सुरक्षित सीट) से हराया, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें रामविलास पासवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

पढ़ें - केन्द्रीय राजस्व में कमी के बाद बिहार सरकार ने घटाया बजट का आकार

पढ़ें - तीन दिन से दिल्ली में 'एकांतवास' में राज्यपाल रामनरेश यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।