विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपहरण के बाद लड़की की हत्या से फैजाबाद में तनाव

By Edited By:
Published: Sun, 17 Aug 2014 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 08:55 AM (IST)

फैजाबाद में कल रात एक लड़की के अपहरण के बाद उसकी हत्या के बाद से तनाव फैल गया है। माना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। फैजाबाद में कल रात एक लड़की के अपहरण के बाद उसकी हत्या के बाद से तनाव फैल गया है। माना जा रहा है कि हत्या के पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। युवक के दूसरे संप्रदाय का होने से मामला काफी तनावपूर्ण है। फिलहाल पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

सुल्तानपुर के बार्डर पर फैजाबाद के खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज गांव में कल देर शाम एक लड़की अपनी छोटी बहन के साथ गांव की ही एक दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी बीच एक बोलेरो उनके पास आकर रुकी और उसमें बैठे तीन युवकों ने लड़की को गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद यह गाड़ी लेकर भाग गए। छोटी बहन ने घर आकर अपने पिता तथा अन्य परिवारजनों को सूचना दी। घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। काफी खोजबीन हुई लेकिन आज सुबह करीब चार-पांच बजे लड़की अचेत अवस्था में बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में सड़क के किनारे मिली। उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लड़की की मौत की खबर गांव तक पहुंचते ही वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मामला दूसरे संप्रदाय के युवक से जुड़े होने की वजह से हिन्दूवादी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। इस बीच पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो व गाड़ी की तलाश की जा रही है। मामला तनावपूर्ण होते देखकर पुलिस के आला अधिकारी भी गांव में जमे हुए हैं।

पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

पढ़ें: दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म