यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देश में 100% प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाला पहला राज्य बना केरल
केरल देश में 100 फीसदी प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाला पहला राज्य बना है। इस बात की घोषणा बुद्धवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे।

केरल। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बुद्धवार यानि कल आधिकारिक तौर पर केरल विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा करेंगे कि केरल देश में सौ फीसदी प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है।
पढ़ें:केरल के वैज्ञानिक ने विकसित की आपात निकास प्रणाली
केरल ने इस उपलब्धि को राज्य साक्षरता मिशन -अतुल्यम के जरिये हासिल किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री पीके अब्दु रब्ब ने सोमवार को जानकारी दी है कि समतुल्यता कार्यक्रम के उद्देश्य को प्राप्त कर राज्य ने शिक्षा प्राप्त करने के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। दूसरे चरण के तहत अथुम पूरे राज्य में 676 सरकारी मिशनों के रूप में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत उन लोगों को मौका दिया गया था जो विभिन्न कारणों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने में असफल रहे। इसके तहत प्राप्त की जाने वाली शिक्षा चौथी कक्षा के समकक्ष है।
पढ़ें:केरल में कैमूर का नाम रोशन करेगा रौशन
जून 2015 में लगभग 2.6 लाख उम्मीदवार चौथी कक्षा के समकक्ष वाली परीक्षा में शामिल हुए और 2.2 लाख उम्मीदवार इसमें से उत्तीर्ण हुए। समतुल्यता परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य के 6,613 केंद्रो में किया गया था। अंग्रेजी में 3075 तथा अन्य विषयों में 2050 नंबर लाने वालों को विजेता घोषित किया गया।
