विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में कैमूर का नाम रोशन करेगा रौशन

By Edited By:
Published: Sat, 14 Nov 2015 04:45 PM (IST)

कैमूर। जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल रामगढ़ का छात्र रौशन कुमार केरल म

News Article Hero Image

कैमूर। जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल रामगढ़ का छात्र रौशन कुमार केरल में होने वाली 42 वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान - गणित पर्यावरण प्रदर्शनी में शामिल होकर कैमूर जिले का नाम रोशन करेगा। रामगढ़ हाई स्कूल के दसवीं कक्षा का छात्र रौशन कुमार पूर्व में कोलकाता के बीआईटीएम में आयोजित हुई प्रतियोगिता में चयनित हुआ। इसके बाद उसे केरल राज्य के एर्नाकुलम के कोच्चि जिला के निर्मला महाविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में होगी। रौशन केरल में आयोजित प्रदर्शनी में अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट वाटर मैनेजमेंट) के प्रदर्श का प्रदर्शन करेगा । यह प्रतियोगिता एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण ) नई दिल्ली के तत्वावधान में होगा। रौशन के प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य नगर को प्रदूषण मुक्त करना है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रभारी एआरपी डा. ज्योति प्रकाश ने दी।