विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के पिता पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

By Edited By:
Published: Mon, 10 Mar 2014 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 10 Mar 2014 12:05 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता पर कागजात में हेराफेरी कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता पर कागजात में हेराफेरी कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। अरविंद के सगी बुआ का बेटा होने का दावा करने वाले रामविलास नाम के शख्स ने रविवार सुबह मीडिया के सामने यह आरोप लगाए। रविवार सुबह राम विलास अपनी पत्नी सविता के साथ अरविंद केजरीवाल के तिलक लेन स्थित घर पहुंचे थे। घंटों बाहर खड़े रहे दंपति को सुरक्षाकर्मियों ने अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दिया।

पढ़ें: केजरी ने हंगामेदार रैली में भाजपा-कांग्रेस को कोसा

रामविलास ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में अनाज मंडी इलाके में रहते हैं। रामविलास की मानें तो उनके नाना मंगलचंद ने मां सीता देवी को जमीन लिखी थी। भिवानी जिले के सिवानी में उनके परिवार की 1 लाख 28 हजार गज जमीन थी, जिसमें से उनके हिस्से 16 हजार गज जमीन थी। रामविलास ने आरोप लगाया कि गोविंद राम को जनरल पावर ऑफ अटार्नी बनाया गया था लेकिन उन्होंने इसका गलत इस्तेमाल किया और कागजों में हेराफेरी कर जमीन हड़प ली। रामविलास कहते है कि उन्हें सन 2009 में पहली बार धांधली के बारे में पता चला। इस संबंध में उन्होंने कई बार गाजियाबाद में रह रहे गोविंद राम से मुलाकात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उपायुक्त चंडीगढ़ के सामने भी शिकायत की लेकिन मामला भिवानी के राजस्व उपायुक्त को सौंप दिया गया।