विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ की कांग्रेस मुक्‍त भारत मुहिम का हिस्‍सा हैं केजरीवाल: दिग्विजय

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 15 Feb 2015 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2015 05:38 PM (IST)

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की शानदार जीत को आज एक नया मोड़ देने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की शानदार जीत को आज एक नया मोड़ देने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल आरएसएस की कांग्रेस मुक्त भारत योजना का एक हिस्सा हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए यह बातें कही।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझे संघ और केजरीवाल दोनों के समर्थक इस बात के लिए कई तरह की बातें कहेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की शानदार जीत के बाद केजरीवाल ने कल ही दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। संघ पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'जब मैं कहता था कि अन्ना आंदोलन के पीछे आरएसएस है तब किसी ने विश्वास नहीं किया, मुझे पागल कहा गया। आखिर, मैं सही साबित हुआ।

पढ़ेंः केजरीवाल को देख राजनीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं आइआइटी के छात्र

पढेंः अरविंद केजरीवाल ने गढ़ी राजनीति की नई परिभाषा