विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल्याण सिंह नहीं चाहते हैं राज्यपाल बनना!

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 10:56 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2014 11:00 AM (IST)

सत्ता संभालने के बाद से ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों को बदलने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सत्ता संभालने के बाद से ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कई राज्यों के राज्यपालों ने इस्तीफा भी दे दिया है। अब इन राज्यों में मोदी सरकार नए राज्यपालों को नियुक्त करने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक इसके लिए कई नाम लिए जा रहे हैं। इनमें एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी है जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें हैं। लेकिन इस तरह के खबरें आ रही है कि कल्याण सिंह राज्यपाल नहीं बनना चाहते। इसका क्या कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्या वह अभी उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति में रहना चाहते हैं? गौरतलब है कि कल्याण सिंह ने इस साल हुए लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था।

राज्यपाल बनाए जाने वालों में उत्तर प्रदेश से कल्याण सिंह के साथ साथ भाजपा के लालजी टंडन और केशरीनाथ त्रिपाठी का नाम भी है।

पढ़ें: राज्यपालों को लेकर मचा घमासान, नई नियुक्ति की कवायद