विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायली राष्ट्रपति रिवलिन का बयान, आतंकवाद में हो न भेद

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 08:31 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Nov 2016 02:40 PM (GMT+05:30)

इजराइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। बीस साल में पहली बार होगा कि कोई इजराइल का राष्ट्रपति भारत दौरे पर आया हो।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, दिल्ली। भारत दौरे पर आए इजराइली राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन ने कहा कि आतंक, आतंक ही होता है। हर एक देश को अपने अंदाज में इसकी आलोचना करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए दुनिया को एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत है।

इजराइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन 6 दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचे। करीब 20 साल में इजराइल के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है।

अपनी यात्रा के दौरान रियूवेन रिवलिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे।

भारत दौरे पर निकलने से पहले इजराइल के राष्ट्रपति रिवलिन ने कहा कि वो एक महत्वपूर्ण दौरे पर भारत जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते बहुत मजबूत हैं और इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में और भी मजबूती आएगी।

उन्होंने ये भी कहा ये दौरा दो देशों के मजबूत रिश्ते और दोस्ती का प्रतीक है और उन्हें आशा है कि इस दौरे के बाद ये दोस्ती और भी घनिष्ठ हो जाएगी।

यह यात्रा रक्षा से खाद्य सुरक्षा तक विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाएगी। राष्ट्रपति रिवलिन के साथ उनकी पत्नी नेचामा रिवलिन भी इस राजकीय यात्रा पर होंगी। इसके अलावा अधिकारियों, शिक्षाविदों और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा।

यात्रा को बढ़ती साझेदारी का प्रतीक बताते हुए इजराइली दूतावास के एक बयान में कहा गया कि इस यात्रा में भारत और इस्राइल के बीच हमेशा बढ़ते आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।

पढ़ें- इजरायल के साथ रिश्तों का विस्तार चाहता है भारत : प्रधानमंत्री

पढ़ें- इजरायल दूतावास फैला रहा भारत में आतंकवाद : कल्बे जव्वाद