विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल दूतावास फैला रहा भारत में आतंकवाद : कल्बे जव्वाद

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2016 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 10:23 AM (IST)

शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का दावा है कि भारत में आतंकवाद इस्राइल दूतावास फैला रहा है। मौलाना कल्बे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का दावा है कि भारत में आतंकवाद इस्राइल दूतावास फैला रहा है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने आज बरेली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

शहर के लीचीबाग में संवाददाता सम्मेलन में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में उन्होंने देश के गद्दारों का हाथ बताया। मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताते हुए कहा कि छोटे नेताओं की बयानबाजी से उनकी छवि प्रभावित हो रही है। शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत आतंकवाद से महफूज था, लेकिन इजरायल आतंकवाद फैला रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायली दूतावास खुलने से पहले भारत में कोई आतंकी घटना नहीं हुई। इसके बाद से आतंकी घटनाओं की बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि अगर हमले में पाकिस्तान शामिल है तो फिर भारत को इसका जवाब देना ही होगा। पठानकोट एयरबेस हमले में गद्दारों की बड़ी भूमिका है। आतंकियों को एयरबेस तक पहुंचाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने को मौलाना ने बेहतर कदम बताया। उन्होंने कहा भाजपा हुकूमत में पाकिस्तान से रिश्ते हमेशा बेहतर रहे हैंं। मगर दुनिया में आतंक फैलाने वाले सऊदी अरब, अमेरिका और इजरायल लड़ाना चाहते हैं। मुल्क में बढ़ती सांप्रदायिकता पर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक काम कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे शासक साबित हो चुके हैं। मगर छोटे नेता उल्टे-सीधे बयानों से माहौल खराब कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि विवादित ढांचे के मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसका मुसलमान भी सम्मान करेंगे। हिंदू समाज सुप्रीम कोर्ट का सम्मान नहीं कर रहा। इसी कारण फैसले का इंतजार करने के बजाय माहौल खराब करने को बयान दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर बोले कि अगर मोदी सरकार मुस्लिम नुमाइंदगी बढ़ाती है, तो सोचा जाएगा लेकिन उन्हें राम मंदिर मुद्दा छोड़ मुसलमानों को साथ लेकर चलना पड़ेगा।इस मौके पर मौलाना ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मुसलमानों के साथ भयंकर विश्वासघात किया है। शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद बरेली में एक जलसे में शिरकत करने पधारे थे।