यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इशरत जहां एनकाउंटर मामले में लिप्त पुलिसकर्मियों से मामला निरस्त करने की सुनवाई करेगा SC
सुप्रीम कोर्ट इशरत जहां मामले में क्रिमिनल केस का सामना कर रहे गुजरात के कुछ पुलिस कर्मियों के मामले को ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट इशरत जहां मामले में क्रिमिनल केस का सामना कर रहे गुजरात के कुछ पुलिस कर्मियों के मामले को निरस्त करने संबंधी याचिका की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस मामले में अमेरिका की जेल में बंद आतंकी डेविड हेडली की अहम गवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में सुनवाई की बात कही है। हेडली ने अपनी गवाही में माना था कि इशरत जहां लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी।
इस मामले में हेडली की गवाही के बाद राजनीतिक और कानूनी तौर पर काफी कुछ बदलाव आया है। राजनीतिक दृष्टि से जहां भाजपा अब कांग्रेस को लगातार इसके लिए कटघरे में खड़ा कर रही है वहीं कुछ पूर्व अधिकारियों ने भी उसकी मुश्किले और बढ़ा दी हैं। इसी मामले में राज्य के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे हैं।
