विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम को 'घर वापसी' का न्योता, बन जाएं राम लाल या श्याम लाल

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 23 Dec 2014 06:53 AM (IST)Updated: Tue, 23 Dec 2014 07:29 AM (IST)

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को घर वापसी का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खान भी शिव मंदिर आ जाएं। वे अपना नाम राम लाल या श्याम लाल रख लें। उन्होंने आजम द्वारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

News Article Hero Image

नई दुनिया ब्यूरो, खरगोन। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को घर वापसी का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खान भी शिव मंदिर आ जाएं। वे अपना नाम राम लाल या श्याम लाल रख लें। उन्होंने आजम द्वारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की घर वापसी को लेकर दिए बयान के जवाब में यह बात कही।

पत्रकारों से वार्ता में तोगडिय़ा ने कहा कि देश में अब कोई भी हिंदू शिक्षा और चिकित्सा से वंचित नहीं रहेगा। जरूरतमंद हिंदुओं के मुफ्त इलाज के लिए उन्होंने टोलफ्री नंबर भी दिया। मालूम हो कि दिल्ली में सोमवार को जनता परिवार के धरने के दौरान आजम ने कहा था कि भाजपा को सबसे पहले घर वापसी अपने नेताओं नकवी और शाहनवाज हुसैन का कराना चाहिए।

पढ़े: आजम भी हिंदू, चाहें तो डीएनए टेस्ट करा लें

धर्म परिवर्तन भाजपा की साजिश : आजम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।