विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम भी हिंदू, चाहें तो डीएनए टेस्ट करा लें

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 13 Dec 2014 09:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 09:50 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां भी हिंदू हैं, चाहें तो डीएनए टेस्ट करा लें। आजम ही क्यों, देश के तकरीबन सभी ईसाइयों व मुस्लिमों के पूर्वज चार-छह पीढ़ी पूर्व हिंदू थे।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां भी हिंदू हैं, चाहें तो डीएनए टेस्ट करा लें। आजम ही क्यों, देश के तकरीबन सभी ईसाइयों व मुस्लिमों के पूर्वज चार-छह पीढ़ी पूर्व हिंदू थे। उन्होंने चर्चित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने तलवार के बल इस्लाम के विस्तार की बात कही है।

कारसेवकपुरम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि इस देश में बड़ी संख्या में हिंदुओं को मुसलमान बनाया गया। हम धर्मांतरण के खिलाफ हैं और इसे रोकने के लिए सख्त कानून चाहते हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अधिकांश मौकों पर मुसलमान व ईसाइयों को हिंदू बनाए जाने की घटना धर्म परिवर्तन न होकर हिंदुओं की घर वापसी होती है।

उनके मुताबिक, विहिप वर्ष 1966 से ही इस दिशा में सक्रिय है और अब तक छह लाख हिंदुओं की घर वापसी करा चुकी है। उन्होंने गांधी, सांवरकर, दयानंद व श्रद्धानंद का नाम लेते हुए बताया कि वे भी हिंदुओं की घर वापसी के पक्षधर थे। उन्होंने भारतीय मुसलमान व ईसाइयों को आह्वान किया कि वे अपने रक्त को पहचानें। हाशिम अंसारी के बयान पर उन्होंने संतोष जताया कि कहा कि 93 साल के बुजुर्ग को सच्चाई समझ में आने लगी है।

पढ़ेंः धर्म परिवर्तन भाजपा की साजिशः आजम

वाजपेयी बताएं ताजमहल कब गिराएंगेः आजम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।