विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाजपेयी बताएं ताजमहल कब गिराएंगे: आजम

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 08 Dec 2014 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 09 Dec 2014 02:38 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ताज पर नया विवाद छेड़ दिया। सोमवार को अपने गृह जिले रामपुर में आजम ने कहा कि वाजपेयी जी यह भी बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राज में

News Article Hero Image

रामपुर, जागरण संवाददाता। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ताज पर नया विवाद छेड़ दिया। सोमवार को अपने गृह जिले रामपुर में आजम ने कहा कि वाजपेयी जी यह भी बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राज में ताजमहल को कब गिराया जाएगा?

एक दिन पहले लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बहराइच, उप्र में कहा था कि ताजमहल पहले मंदिर था। इस पर आजम खां ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि पूर्व में अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को भी भाजपा- आरएसएस ने मंदिर बताया था। 1949 में बाबरी मस्जिद में मूर्ति रखवा दी गईं और छह दिसंबर 1992 को इसे ढहा दिया गया। अब ताजमहल को भी मंदिर बताया जा रहा है तो यह भी बता दिया जाए कि इसे कब गिराया जाएगा? इससे पहले ताजमहल को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग करते हुए आजम ने कहा था कि इसकी कमाई पर केंद्र सरकार ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने भगवत गीता को राष्ट्रीय पुस्तक घोषित किए जाने के भाजपा नेता के बयान की भी निंदा की। कहा, धार्मिक पुस्तक किसी राष्ट्र की नहीं पूरे संसार और मानवता की होती है।

गौरतलब है कि इससे पहले आजम खां ने 20 नवंबर को कहा था कि ताजमहल कब्र है और कब्र वक्फ होती है। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को सौंप देना चाहिए। ताजमहल से होने वाली कमाई पर केंद्र सरकार ने कब्जा कर रखा है, जो गलत है। इस कमाई पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का हक है। इसकी कमाई से दो विश्वविद्यालय संचालित किए जा सकते हैं।

राजा जय सिंह के महल का हिस्सा है ताजमहल: वाजपेयी

फैजाबाद। ताजमहल पर शुरू हुई सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा मंत्री आजम के बयान के बाद उप्र भाजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद को हवा दे दी। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, मोहब्बत की निशानी ताजमहल राजा जय सिंह के महल का हिस्सा है। शाहजहां से इसे जय सिंह से खरीदा था। लिहाजा ताजमहल को वक्फ बोर्ड को नहीं सौंपने दिया जाएगा। ताजमहल भारतीय पुरातत्व विभाग के पास ही रहेगा।

पढ़ेंः आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है भाजपा सरकारः आजम

मुसलमान तीतर-बटेर से डरा हुआ हैः आजम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।