विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-दशहरा पर इंडियन रेलवे चलाएगा 102 फेरों के साथ स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग समेत पूरी डिटेल

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM (IST)

भारतीय रेलवे दीपावली-दशहरा त्योहारों के लिए 102 फेरों वाली विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिनकी बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होगी।

रेलवे चलाएगा दीपावली-दशहरा के लिए 102 स्पेशल ट्रेनें (जागरण ग्राफिक्स)

रेलवे चलाएगा दीपावली-दशहरा के लिए 102 स्पेशल ट्रेनें (जागरण ग्राफिक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप दीपावली-दशहरा पर घर जाने की सोच रहे हैं तो भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है। यह त्योहारी सीजन में 102 फेरे लगाएंगी और आपको अपने शहर तक पहुंचाएंगी। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग रविवार, 27 सितंबर से शुरू ही रही है। आइए जानते हैं इसका पूरा शेड्यूल।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को ज्यादा विकल्प देने के लिए मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसी प्रमुख जगहों को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

मुंबई-चेन्नई स्पेशल ट्रेन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और चेन्नई के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी; मुंबई-चेन्नई सेवा 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक और वापसी सेवा 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।

यह ट्रेन हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे निकलेगी और उसी दिन रात के 11:30 बजे चेन्‍नई पहुंच जाएगी। वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से चलेगी होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

मुंबई-चेन्नई ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, रायचूर, मंत्रलयम रोड, गुंतकल, रेनिगुंटा, अराकोणम और पेरंबुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

मुंबई-लातूर स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। मुंबई-लातूर सेवा 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि वापसी की ट्रेन भी इसी दौरान उन्हीं दिनों चलेगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन सेवा कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, बारशी टाउन, धाराशिव और हरंगुल शामिल हैं। अतिरिक्त सर्विस का सबसे बड़ा हिस्सा कोल्हापुर-कलबुर्गी रूट से आएगा, जहां 64 ट्रिप चलाई जाएंगी।यह स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी और दोनों दिशाओं में 32-32 ट्रिप लगाएंगी।

कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल ट्रेन

कोल्हापुर-कलबुर्गी ट्रेन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से चलेगी और शाम 4:10 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन शाम 6:10 बजे कलबुर्गी से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

ट्रेन रास्ते में हाटकनगले, जयसिंगपुर, मिरज जंक्शन, अरग, बेलांकी, सुलगारे, कवठे महांकाल, लंगरपेठ, ढालगांव, म्हसोबा डोंगरगांव, जावले, वासुद, सांगोला, पंढरपुर, मोडनिंब, कुर्डुवाड़ी जंक्शन, सोलापुर और कलबुरगी जंक्शन पर रुकेगी।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन, जो स्पेशल किराए पर उपलब्ध होंगे, 27 सितंबर से कम्प्यूटराइज़्ड रिजर्वेशन सेंटरों के साथ-साथ IRCTC वेबसाइट और RailOne एप पर शुरू होंगे।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैलिड टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे इन्क्वायरी सिस्टम, NTES और RailOne एप के जरिए अपडेटेड शेड्यूल और स्टॉपेज की जानकारी देख लें।

सोलापुर डिवीजन ने कहा कि फेस्टिवल के समय यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए ये अतिरिक्त सर्विस प्लान की गई हैं, क्योंकि दशहरा और दिवाली के आसपास इंटरसिटी और लंबी दूरी की यात्रा की मांग आम तौर पर बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी रांची से चलनेवाली कई ट्रेनें, झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग से 34 ट्रेनें रद

यह भी पढ़ें- कानपुर-दिल्ली के बीच नई ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात, इटावा समेत आठ स्टेशनों पर होगा ठहराव