विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से 34 ट्रेनें रद, 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी झारखंड की ट्रेनें

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:00 PM (IST)

झारसुगुड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक 34 ट्रेनें रद रहेंगी। रांची होकर चलने ...और पढ़ें

हटिया-संबलपुर, रांची होकर चलने वाली कई ट्रेनें भी शामिल।

हटिया-संबलपुर, रांची होकर चलने वाली कई ट्रेनें भी शामिल।

HighLights

  1. झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेन परिचालन प्रभावित होगा।

  2. 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक कुल 34 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  3. रांची होकर चलने वाली ट्रेनें और हटिया में आंशिक समापन-प्रारंभ।

जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर विकास कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण रांची होकर चलने वाली समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख त्योहारों के बाद नान इंटरलाकिंग कार्य की योजना बनाई है। इसके तहत अलग-अलग तिथियों में 34 ट्रेनें रद रहेंगी। वहीं, दो ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद

  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस - 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक।
  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस - 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक।
  • 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस - 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर।
  • 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस - 1, 8, 11 और 15 दिसंबर।
  • 18523 विशाखपट्टनम-बनारस एक्सप्रेस - 29 नवंबर, 6, 9 और 13 दिसंबर।
  • 18524 बनारस-विशाखपट्टनम एक्सप्रेस - 30 नवंबर, 7, 10 और 14 दिसंबर।
  • 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस - 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर।
  • 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस - 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर।
  • 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस - 26 नवंबर, 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर।
  • 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस - 29 नवंबर, 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर।
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस - 7 और 14 दिसंबर।
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस - 10 और 17 दिसंबर।
  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस - 5 और 12 दिसंबर।
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस - 7 और 14 दिसंबर।
  • 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस - 7 और 11 दिसंबर।
  • 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस - 9 और 13 दिसंबर।
  • 22358 गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - 9 दिसंबर।
  • 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया एक्सप्रेस - 11 दिसंबर।
  • 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस - 8 और 10 दिसंबर।
  • 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस - 9 और 11 दिसंबर।
  • 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस - 11 और 13 दिसंबर।
  • 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस - 12 और 14 दिसंबर।
  • 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - 11 और 12 दिसंबर।
  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस - 13 और 14 दिसंबर।
  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस - 10 दिसंबर।
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस - 13 दिसंबर।
  • 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस - 12 दिसंबर।
  • 18638 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर।
  • 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस - 11 दिसंबर।
  • 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस - 14 दिसंबर।
  • 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस - 13 दिसंबर।
  • 12836 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर।
  • 22837 हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस - 14 दिसंबर।
  • 22838 एर्णाकुलम-हटिया एक्सप्रेस - 16 दिसंबर।

दो ट्रेनों का हटिया में आंशिक समापन-प्रारंभ

15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस का 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 से 15 दिसंबर तक हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस दौरान हटिया से संबलपुर के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।

15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का 1 दिसंबर, 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इस दौरान संबलपुर से हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।