विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मूल के प्रोफेसर को मिला एनएसएफ का प्रतिष्ठित करियर अवार्ड

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 09:01 AM (IST)

भारतीय अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक अंशुमाली श्रीवास्तव ने नेशनल साइंस फाउंडेशन के प्रतिष्ठित करियर अवार्ड को जीता है।

भारतीय मूल के प्रोफेसर को मिला एनएसएफ का प्रतिष्ठित करियर अवार्ड
भारतीय मूल के प्रोफेसर को मिला एनएसएफ का प्रतिष्ठित करियर अवार्ड

ह्यूस्टन। भारतीय अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक अंशुमाली श्रीवास्तव ने नेशनल साइंस फाउंडेशन के प्रतिष्ठित करियर अवार्ड को जीता है। उन्हें यह अवार्ड मौजूदा मशीन सीखने की प्रक्रियाओं की पुनर्रचना पर किए गए शोध के लिए दिया गया है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की है। श्रीवास्तव समेत करीब 400 स्कालरों को करियर अवार्ड से नवाजा गया है। हर साल इतने ही युवा शोधकर्ताओं को उनके शोध और शिक्षा के विकास में किए गए काम के लिए सम्मानित किया जाता है।

राइस यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा, 'मेरा अनुसंधान मौजूदा मशीन सीखने की प्रक्रियाओं को उन्नत बनाने वाला है। मशीन सीखने की ज्यादातर विधियां अभी भी 1960 से 1990 के दशक की हैं।' श्रीवास्तव ने 2008 में आईआईटी खड़गपुर से गणित और कंप्यूटर में एमएस और बीएस की डिग्री ली और 2015 में कार्नेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की। उसी साल वह राइस यूनिवर्सिटी से जुड़ गए। नेशनल साइंस फाउंडेशन के करियर अवार्ड के साथ शोध और शैक्षिक गतिविधियों के लिए पांच साल तक संघीय अनुदान भी मिलता है।

यूपी की कमान योगी के हाथों में सौंपने से पाक मीडिया में मची हलचल

यूपी में मुस्लिमों के दिलों पर राज करना योगी के लिए होगी सबसे बड़ी चुनौती

सभी राष्‍ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

सभी अंतरराष्‍ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।