विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सतह से हवा में मार करनेवाली मिसाइल का भारत ने किया सफल प्रक्षेपण

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2016 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 11:56 AM (IST)

भारत ने सतह से हवा में मार करनेवाली मध्यम दूरी की मिसाइल का उड़ीसा के चांदीपुर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

News Article Hero Image

बालासोर, प्रेट्र। भारत ने आज सतह से हवा में मार करनेवाली मिसाइल का उड़ीसा के तट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इस मिसाइल को इजरायल की मदद से बनाया गया है। डीआरडीओ के मुताबिक, मध्यम दूरी की मार करनेवाली इस मिसाइल (एमआर-एसएएम) को उड़ीसा के चांदीपुर में सुबह करीब 8.15 बजे मोबाइल लाउंचर से प्रक्षेपित किया गया।

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस फाइटर जेट सुखोई-30 ने भरी उड़ान

उन्होंने कहा कि यह सफल प्रक्षेपण है जो सभी लक्ष्यों की पूर्ति करता है। इसमें मिसाइल के अलावा मल्टी फंक्शन सर्विलांस, चेतावनी देनेवाला रडार और ट्रैकिंग एंड गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है। डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक ने बताया कि मिसाइल के साथ लगे एमएफ-स्टार के जरिए किसी भी तरह के हवाई धमकी को समय रहते जानकारी मिल जाएगी और उससे निपटा जा सके।

डीआरडीओ ने बताया कि इसे इंडियन डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लैबोरेटरी (डीआरडीएल) जो कि हैदराबाद स्थित डीआरडीओ की लैबोरेटरी है इसने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) की मदद से इसे बनाया किया है।इस मिसाइल का ट्रायल पूरा हो जाने के बाद इसे सेना के तीनो अंगों में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मिसाइल परीक्षण के बाद नॉर्थ कोरिया ने कहा- अमेरिका के चलते हालत हो रहा है बेकाबू

इससे पहले भारतीय नौसेना की तरफ से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करनेवाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। यह परीक्षण 30 दिसंबर 2015 को आईएनएस कोलकाता की तरफ से किया गया था।