विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन से नागरिकों को निकालने का भारत का हवाई अभियान पूरा

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2015 01:59 AM (IST)

भारत ने युद्ध से तबाह यमन से बृहस्पतिवार को और 630 नागरिकों को निकालने के साथ ही अपना अभियान पूरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत ने युद्ध से तबाह यमन से बृहस्पतिवार को और 630 नागरिकों को निकालने के साथ ही अपना अभियान पूरा कर लिया। इस तरह भारत ने राजधानी सना से 4640 नागरिकों को विमान के जरिये निकाला। इसके अलावा भारत ने 41 देशों के 960 अन्य नागरिकों को भी वहां से निकाल कर बचाया है।

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह यमन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान पर नजर रखने के लिए जिबूती में थे। उन्होंने बताया कि सना से निकालकर नागरिकों को ला रहे विमान को वहां हो रही बमबारी की वजह से वैकल्पिक मार्ग से लाया गया।

सिंह ने ट्वीट किया है, हम लोगों को शुरू में इजाजत देने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद बमबारी ने विमान को रुके रहने के लिए मजबूर कर दिया और बाद में हम लोगों को मार्ग बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बचाव अभियान के तहत 5600 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है।

बताया गया है कि सना से एयर इंडिया के तीन विशेष विमानों के जरिये बृहस्पतिवार को 630 से अधिक लोगों को लाने के साथ ही तीन अप्रैल से विमान से लोगों को बाहर निकालने का ऑपरेशन पूरा कर लिया। 140 नर्सो के समूह के आग्रह के बाद भारत ने बुधवार को लोगों को बाहर निकालने का हवाई अभियान एक दिन और बढ़ा दिया था।

जनरल सिंह ने कहा कि कोई भी एयरपोर्ट पर नहीं छुटा है। यह संतोषजनक दिन रहा। 18 विशेष उड़ानों के जरिये सना से कुल 2900 भारतीयों को निकाला गया है। भारतीय पोतों ने भी 1670 लोगों को निकाला है।

पढ़ें : पीएम मोदी ने भारतीयों को बचाने पर पाक को सराहा

पढ़ें : यमन से भारतीयों के साथ विदेशियों को भी सुरक्षित निकाला