विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 12 Dec 2015 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2015 09:51 PM (IST)

उत्तर भारत के उच्च पहाड़ी स्थल पर हो रही बर्फबारी और बारिश शनिवार को रुक गई किंतु तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, नई दिल्ली। उत्तर भारत के उच्च पहाड़ी स्थल पर हो रही बर्फबारी और बारिश शनिवार को रुक गई किंतु तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बारिश और बर्फबारी रुकने के कारण बंद सड़कें तो खुल गई किंतु तापमान गिरने से ठिठुरन काफी बढ़ गई।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र के लोगों ने तेज ठंडी हवाओं के बीच आंखें खोली। सुबह 8.30 पर तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को आसमान तो खुला रहेगा किंतु तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

बर्फबारी व बारिश के बाद शनिवार को कश्मीर की वादी के मौसम में सुधार तो आया, लेकिन शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। गुलमर्ग -10.6 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो मौजूदा सर्दियों में अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ ठंड बढ़ेगी।

ताजा बर्फबारी व बारिश के चलते मुगल रोड व श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी बंद रहे।

ये भी पढ़ेंः हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला का पारा चढ़ने से बाढ़ सूखे का खतरा

हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ठंड का प्रभाव राज्य में बरकरार रहेगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चलती रहेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। आगामी 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी।

उत्तराखंड में शुक्रवार को चोटियों पर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को मौसम खुला, लेकिन सर्द हवा ने डेरा डाल लिया। दोपहर में सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन धूप की गमार्हट का अहसास नहीं हुआ। यही नहीं, मैदानी क्षेत्रों में दोपहर तक कहीं धुंध तो कहीं कोहरे का बसेरा रहा। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

जम्मू - कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश में भी ठंड ब़़ढ गई है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में रात व दिन के तापमान में गिरावट आई है। एक दिन में तापमान में 2 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान गुना में 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।