विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकारः आजम खान

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 06 Apr 2015 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2015 10:53 AM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गोमांस पर प्रतिबंध लगाए। उनके मुताबिक, गोमांस के निर्यात पर पाबंदी लगाए जाने से देश में गौहत्या पर रोक लगेगी। गौहत्या पर तभी रोक लगाई जा सकती है, जब केंद्र सरकार इसके निर्यात पर भी रोक लगा दे।

आजम ने यह बात गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अधोक्क्षाजीनंद की ओर से स्थापित एक गौशाला के उद्घाटन के दौरान कही।

आजम ने केंद्र सरकार से फाइव स्टार होटलों में भी गोमांस परोसने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्म कभी भी घृणा को बढ़ावा नहीं देता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन करार दिया।

पढ़ेंः मैंने खाया गोमांस, पाबंदी अलोकतांत्रिकः का टजू

गोमांस पर गोवा में भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा