यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ना'पाक' इरादों को इन हथियारों से तबाह कर देगा भारत
पहले सीमा पर पाकिस्तान सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों का सिर काटे जाने और अब पांच सैनिकों की हत्या को ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पहले सीमा पर पाकिस्तान सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों का सिर काटे जाने और अब पांच सैनिकों की हत्या को लेकर बढ़ते तनाव के बाद देशभर यह मांग जोर पकड़ने लगी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो किसका पलड़ा रहेगा, इसका मूल्यांकन करना जरूरी है। आइए जानते हैं दोनों देशों की सामरिक क्षमता को :-
-जहां तक थल सेना की बात है तो भारत के पास 13 लाख सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास लगभग सात लाख थल सैनिक हैं। भारतीय वायुसेना के बेड़े में दुनिया की सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान मौजूद हैं। भारत के पास करीब 800 ऐसे विमान हैं जिनमें सुखोई, मिराज, मिग-21, मिग-27, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं। पाकिस्तान के सिर्फ 400 लड़ाकू विमान हैं जिनमें चीनी एफ-7, अमेरिकी एफ-16 और मिराज शामिल हैं।
-मिसाइलों के मामले में भारतीय सेना पाकिस्तान के मुकाबले काफी आगे है। भारतीय सेना के बेड़े में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल पृथ्वी, अग्नि, आकाश, ब्रह्मोस, त्रिशूल और नाग जैसी मिसाइलें हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनकी रेंज और सटीकता। अग्नि-1, लंबी दूरी तक मार करने वाली पहली मिसाइल है। यह 700 किमी तक 1000 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-2, आधुनिक नेवीगेशन सिस्टम पर आधारित है। 2000 किमी तक 1000 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।अग्नि-3, 4, सड़क के किनारे से भी छोड़ा जा सकता है। 3500 किमी तक 1500 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5, 5000 किमी तक 1000 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी, यह एंटी बेलिस्टिक मिसाइल को चकमा देने और 350 किमी तक 500 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। ब्रह्माोस, ध्वनि की गति से 3 गुना तेज ब्रह्माोस। 290 किमी तक मार कर सकती है। आकाश, स्वदेश निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली यह मिसाइल 25 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और अपने साथ 60 किलोग्राम तक के आयुध भी ले जा सकती है। आकाश मानव रहित विमानों, लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी निष्क्रिय करने में सक्षम है। नाग, मिसाइल की विशेषता है कि यह टॉपअटैक-फायर एंड फोरगेट और सभी मौसम में फायर करने की क्षमता से लैस है। हमला करने के लिए 42 किग्रा वजन की इस मिसाइल को हवा से जमीन पर मार करने के लिए हल्के वजन के हेलीकॉप्टर में भी लगाया जा सकता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल तकनीक बना ली है। इसके तहत किसी मिसाइल को हवा में ही मारकर गिराया जा सकता है।
वहीं पाकिस्तान के पास गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर मिसाइलें हैं। भारत के पास लगभग 200 परमाणु मिसाइलें हैं वहीं, पाकिस्तान के पास लगभग 50 के करीब परमाणु मिसाइलें हैं। भारत के बेड़े में ब्रह्मोस की तकनीक सबसे आधुनिक है और इसे 5 मिनट में दागने के लिए तैयार किया जा सकता है।
-इसके साथ ही भारत के पास 27 युद्ध पोत हैं, जबकि पाकिस्तान के सिर्फ आठ युद्धपोत हैं। वहीं पनडुब्बी के मामले में भी भारत पाकिस्तान से आगे है। भारत के पास 16 पनडुब्बी हैं तो पाकिस्तान के पास सिर्फ 10 पनडुब्बी। जहां तक परमाणु हथियारों की बात है तो भारत के साथ लगभग 90 परमाणु हथियार हैं वहीं, पाक सेना के पास 50 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
