Move to Jagran APP

सर्वे: न मोदी न राहुल, चलेगा 'तीसरे' का जादू

अगर आज चुनाव हो जाए तो जनादेश क्या होगा यह जानकार आपको आश्चर्य हो सकता है। यदि अभी चुनाव कराया जाए तो न यूपीए और न एनडीए को बहुमत मिलेगा बल्कि थर्ड फ्रंट की सरकार बनने के आसार हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वेक्षण पर यकीन करें तो देश की तस्वीर ऐसी ही होगी।

By Edited By: Published: Fri, 16 Aug 2013 03:59 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 09:00 AM (IST)

नई दिल्ली। अगर आज चुनाव हो जाए तो जनादेश क्या होगा यह जानकार आपको आश्चर्य हो सकता है। यदि अभी चुनाव कराया जाए तो न यूपीए और न एनडीए को बहुमत मिलेगा बल्कि थर्ड फ्रंट की सरकार बनने के आसार हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वेक्षण पर यकीन करें तो देश की तस्वीर ऐसी ही होगी।

loksabha election banner

पढ़ें: नौजवानों के बीच से मोदी की रणभेरी

आश्चर्य की बात यह है कि यूपीए के लिए नकारात्मक स्थिति होने के बावजूद एनडीए के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। अगस्त 2013 में आम चुनाव होने पर मोदी की अगुवाई में भी एनडीए को कामयाबी मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सर्वे के मुताबिक यूपीए-कांग्रेस विरोधी लहर का फायदा सीधे-सीधे अन्य दलों को मिलता दिखाई दे रहा है जिसके खाते में 251 सीटें जाएंगी।

साल 2009 के आम चुनाव में यूपीए 259 सीटें मिली थीं लेकिन अगस्त 2013 में लोकसभा चुनाव हुए तो यूपीए की यह संख्या घटकर 137 सीटें पर आ जाएंगी। यूपीए को 122 सीटों का भारी नुकसान हो रहा है। सर्वे के मुताबिक यूपीए को नुकसान होने के साथ एनडीए को भी फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। एनडीए को 155 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि 2009 के चुनाव में उसे 159 सीटें मिली थीं। हालांकि अब जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं है जो कि एक बड़ा फैक्टर है।

पोल के मुताबिक अभी के हालात में तीसरे मोर्चे को सफलता मिलेगी। इसमें, अन्य दलों को 251 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसा होने पर सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की भूमिका अहम होगी क्योंकि वह सबसे अधिक सीटों के साथ होगी। सर्वे के मुताबिक एसपी को यूपी में 13 सीटों के फायदे के साथ 34 सीटें मिलेंगी।

विधानसभा चुनाव

सर्वेक्षण में देश में आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी सिलसिलेवार नजर डाली गई है। मध्य प्रदेश, छत्ताीसगढ़, दिल्ली, मिजोरम और राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक इन चुनावों में कांग्रेस विरोधी लहर का सीधा फायदा भाजपा को ही मिलेगा।

मध्य प्रदेश:--- भाजपा की हैट-ट्रिक

मध्य प्रदेश में बीजेपी को 21 सीटें भले कम मिलेंगी लेकिन 122 सीटें पाकर शिवराज सरकार जीत की हैट-ट्रिक बनाएगी। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 71 सीटें मिली थीं। इसबार उसकी सीटें बढ़कर 92 हो जाएंगी लेकिन बहुमत से वह पीछे ही रहेगी।

दिल्ली: उलझा समीकरण:---

राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ती दिखाई दे रही है। 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा दोनों को ही 28-28 सीटें मिलेंगी। साल 2008 में यह आंकड़ा 43-23 का था। कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हो रहा है।

केजरीवाल की पार्टी के खाते में 9 सीटें जाएंगी। दिल्ली की टक्कर में भाजपा को ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है और केजरीवाल की पार्टी उसके वोट में सेंध लगाने में कामयाब दिखाई दे रही है।

छत्ताीसगढ़ पर कब्जा जमाएगी भाजपा

छत्ताीसगढ़ में जनता का विश्वास रमन सरकार पर कायम है। 2008 के मुकाबले 5 सीटों के नुकसान के साथ ही सही लेकिन भाजपा को 45 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों के फायदे के साथ 42 सीटें मिलेंगी। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट है।

राजस्थान में वसुंधरा की लहर

ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान में वसुंधरा की वापसी हो रही है। कांग्रेस 17 सीटों के नुकसान के साथ 79 पर सिमटेगी और भाजपा 19 सीटों के फायदे के साथ 97 के आंकड़े पर पहुंच रही है। राज्य विधानसभा में कुल सीटें 200 हैं। बसपा को इस बार 5 और अन्य को 19 सीटें मिल रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.