यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सासाराम में बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा मे विस्फोटक बरामद
किसी बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने मंगलवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़इया बाग स्थित ...और पढ़ें

पटना। किसी बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने मंगलवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़इया बाग स्थित एक खंडहरनुमा मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। विस्फोटक यहां एक लकड़ी के बक्सा में रखा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद विस्फोटक में जिलेटिन 280 पीस, डेनोटर 18 पीस, एक एक्सप्लोडर, एक इंडिकेटर और फ्यूज वायर शामिल है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली।
एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि विस्फोटक नक्सलियों या किसी अन्य गिरोह का हो सकता है। भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने से स्थानीय लोग और पुलिस दोनों चौकन्नी हो गई है पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
