विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ-रिजिजू ने लिया आंतरिक सुरक्षा के हालात का जायजा

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jun 2014 05:27 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 06 Jun 2014 10:23 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने देश के आंतरिक सुरक्षा के हालात का जायजा लिया। मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को उन्हें लश्कर-ए-तैयबा और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की जानकारी भी दी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने देश के आंतरिक सुरक्षा के हालात का जायजा लिया। मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को उन्हें लश्कर-ए-तैयबा और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की जानकारी भी दी।

गृह सचिव अनिल गोस्वामी, खुफिया ब्यूरो प्रमुख आसिफ इब्राहिम, संयुक्त सचिव राकेश सिंह ने 90 मिनट की बैठक के दौरान सुरक्षा की स्थिति, खुफिया जानकारी जुटाने की प्रणाली और शांतिबाधित करने के प्रयास नाकाम करने को उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। मंत्रियों को लश्कर, आइएम और अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। साथ ही प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों की संख्या, उनके काम करने के तरीके, उनकी वित्तीय हालत और सीमापार से मिलने वाली मदद के बारे में भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने सिंह और रिजिजू से व्यवस्था की खामियों और उन्हें भरने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। गृह मंत्री ने पद संभालने के तत्काल बाद कहा था कि आंतरिक सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और अधिकारी देश की सुरक्षा व केंद्र तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिहाज से नए विचार दें।

मुंडे की मौत के पीछे साजिश की जांच में जुटी एजेंसियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।