विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंडे की मौत के पीछे साजिश की जांच में जुटी एजेंसियां

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 08:58 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 Jun 2014 10:20 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत भले ही सड़क दुर्घटना में हुई है, लेकिन इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच में जुटी हैं कि कहीं इंडिका कार चालक गुरविंदर का पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों से कोई संबंध तो नहीं है? दिल्ली प

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जासं। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत भले ही सड़क दुर्घटना में हुई है, लेकिन इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच में जुटी हैं कि कहीं इंडिका कार चालक गुरविंदर का पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों से कोई संबंध तो नहीं है?

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुरविंदर मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। वह एक साल पहले दिल्ली आया था और फतेहपुरबेरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में छोटे भाई हरेंद्र के साथ किराये पर रहता है। हरेंद्र अविवाहित है और गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता है। इसकी एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है और वह पति के साथ फरीदाबाद में रहती है। कुछ महीने पहले गुरविंदर ने इंडिका कार खरीदी थी। कार को अबतक उसने अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाया है। मंगलवार की शाम उसे रिश्तेदार की शादी में जाना था, जिससे कार लेकर वह होटल एंपीरियल जा रहा था। वहां कार खड़ी करने के बाद वह टैक्सी लेकर ड्यूटी पर निकलता।

नई दिल्ली जिला पुलिस, स्पेशल सेल, आइबी व स्पेशल ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां गुरविंदर सिंह समेत उसके तमाम रिश्तेदारों, उसके मकान मालिक, होटल के कर्मचारी, टैक्सी के ठेकेदारों, मुंडे की कार के चालक व पीए से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं मुंडे की मौत के पीछे कोई साजिश तो नहीं है? पुलिस यह पता लगा रही है कि मुंडे के मुंबई जाने की बात किस किस को पता थी। गुरविंदर समेत कइयों के मोबाइल कॉल डिटेल को पुलिस खंगालने में जुट गई है। हालांकि अब तक की जांच में ऐसा कोई सुबूत हासिल नहीं हुआ है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि मुंडे की मौत के पीछे कोई साजिश थी। पुलिस व खुफिया ब्यूरो मुंडे के मुवमेंट से लेकर उनके पैतृक गांव में आयोजित किए गए विजय जुलुस के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें : गर्दन की हड्डी टूटने से गई मुंडे की जान : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।