Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा-हजकां गठबंधन टूटा, बिश्नोई ने भाजपा को बताया धोखेबाज

    By Edited By:
    Updated: Thu, 28 Aug 2014 01:34 PM (IST)

    हरियाणा में करीब तीन साल की दोस्ती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के बीच गठबंधन टूट गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मिलने का समय नहीं देने से नाराज हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को चंडीगढ़ में भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन भाजपा और हंजका का तीन वर्षो से गठबंधन था, लेकिन अब उन्हें भाजपा ने धोखा दिया है। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया।

    चंडीगढ़। हरियाणा में करीब तीन साल की दोस्ती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के बीच गठबंधन टूट गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मिलने का समय नहीं देने से नाराज हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को चंडीगढ़ में भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन भाजपा और हंजका का तीन वर्षो से गठबंधन था, लेकिन अब उन्हें भाजपा ने धोखा दिया है। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से दोनों दलों की दोस्ती पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे। लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा चाह रही थी कि हजकां गठबंधन की पुरानी शर्तो में बदलाव करे। शाह से एक मुलाकात के बाद कुलदीप इन शर्तो में बदलाव को राजी भी हो गए थे, लेकिन कई दिन तक इंतजार के बावजूद कुलदीप की शाह से मुलाकात नहीं हो पाई है।

    भाजपा ने हजकां के साथ गठबंधन तोड़ने का मन पहले ही बना लिया था। इसके लिए लोकसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाया गया और विधायक दल के नेता अनिल विज को आगे कर गठबंधन पर बयानबाजी शुरू कराई गई। हालात तब अधिक बिगड़े, जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद कुलदीप बिश्नोई को लंगड़ा घोड़ा तक बोला गया।

    पढ़ें: राजनाथ के दरबार में बढ़ी गठबंधन की दरार

    पढ़ें: राजनाथ भी बोले, हजकां से गठजोड़ बेजोड़