विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं की सुरक्षा को राजनाथ ने किया 'हिम्‍मत' एप लान्‍च

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 01 Jan 2015 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jan 2015 12:24 PM (IST)

राष्‍ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्‍ली पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। दिल्‍ली पुलिस महिलाओं की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'हिम्मत' नाम का एक एप लॉन्च किया। स्मार्टफोन पर चलने वाले इस एप के जरिए दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूप में फौरन संपर्क किया जा सकेगा। मोबाइल यूजर्स इससे 30 सेकंड में ऑडियो-वीडियों रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।

इस एप को लॉन्च करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए काली मिर्च स्प्रे भी भेंट की। दिल्ली पुलिस के इस नए ऐप को होम मिनिस्ट्री से हरी झंडी मिलने का बाद लॉन्च किया गया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना देश का पहला एकीकृत एप है।

क्या है 'हिम्मत' एप
दिल्ली पुलिस के अनुसार 'हिम्मत' एप्लीकेशन की खासियत इसकी तेजी है। इसके जरिए शिकायतकर्ता और पुलिस कंट्रोल रूप चंद सेकंड में एक-दूसरे से जुड जाएंगे। फिर लोकेशन ट्रैक करके पुलिस अलर्ट हो जाएगी। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के अनुसार एप्लिकेशन विमन सेफ्टी को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है।

वारदात के दौरान ही इसके जरिए पुलिस को अलर्ट किया जा सकता है। इस एप्लिकेशन में एक पॉवर बटन है। इसे एक फिक्स टाइमिंग तक दबाए रखने के बाद इलाके की पुलिस फौरन एक्टिव हो जाएगी। इस दौरान शिकायतकर्ता ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए आरोपी के खिलाफ सबूत भी तैयार कर सकती है। रेप या छेड़छाड़ के दौरान की गई रिकॉर्डिंग अहम सबूत हो सकती है।

पढ़ें - लड़कियों को स्कूल से ही सिखानी होगी आत्मरक्षा : बस्सी

पढ़ें - पुलिस में भी मिले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।