विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात के कच्छ में घुसे तीन आतंकी, सभी जगहों पर हाई अलर्ट जारी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 09:23 AM (IST)

कच्‍छ में तीन आतंकियों के घुसने की खबर के बाद पूरे राज्‍य में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

गुजरात के कच्छ में घुसे तीन आतंकी, सभी जगहों पर हाई अलर्ट जारी
गुजरात के कच्छ में घुसे तीन आतंकी, सभी जगहों पर हाई अलर्ट जारी

गांधीनगर (जेएनएन)। गुजरात के कच्छ में सीमा पार से तीन आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आतंकियों की पकड़धकड़ के लिए तलाशी अभियान भी चलाया गया है। कच्छ को लेकर खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक उनके पास तीन बड़े बॉक्स हैं। माना जा रहा है कि कच्छ के पास दो भारतीयों ने इस संदिग्धों को बाकायदा रिसीव किया है। उसके बाद सभी संदिग्ध एक एसयूवी कार से गांधीधाम की ओर निकले हैं। गुजरात पुलिस इस सूचना के बाद अलर्ट पर है। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही हाईवे पर सभी वाहनों की कड़ी चैकिंग शुरू हो गई है।

संदिग्ध लोगों के घुसने पर डिप्टी सीएम नीतिन भाई पटेल ने कहा है कि इस जानकारी को लेकर गुजरात सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास आतंकी इनपुट की जानकारी है और पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सुरक्षा को लेकर गृह विभाग को भी सुचना दे दी गई है।

2018 में आएगा कच्छ जैसा भूकंप : अरुणेश

कुछ समय पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया था। हाल के दिनों में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली यह चौथी नाव थी। अधिकारियों के अनुसार, कच्छ के सर क्रीक में मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नाव मिली। इसमें कितने लोग सवार थे और कहां गए इसका पता लगाया जा रहा है। उसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुंबई हमले के बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि आतंकी समुद्री मार्ग से गुजरात में प्रवेश कर सकते हैं। इसको लेकर मिले इनपुट के बाद से ही सीमा पर सभी चौकियों को अलर्ट किया गया था।

पाकिस्तानी लड़की से शादी के बाद कपल की गुजराज के कच्छ में नो एंट्री

हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता को दी आरोपी के परिवार के साथ रहने की इजाजत