यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2018 में आएगा कच्छ जैसा भूकंप : अरुणेश
इसी शोध में यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया है। सौर मंडल के ग्रह ही हमारी ग्रह दशा पर प्रभाव डालते हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 2018 में 17 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कर्क रेखा के आसपास के क्षेत्रों में गुजरात के कच्छ जैसा भयंकर भूकंप आएगा। यह दावा है ज्योतिष संस्थान ओरेकल ओरिजन रायपुर के निदेशक और हस्तरेखाविद अरुणेश कुमार शर्मा का। एशियन ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने जमशेदपुर आए अरुणेश ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 'ज्योतिष का आधार गुरुत्वाकर्षण' विषय पर व्यापक शोध किया है।
इसी शोध में यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया है। सौर मंडल के ग्रह ही हमारी ग्रह दशा पर प्रभाव डालते हैं। 2018 में 17 से 31 जनवरी के बीच ग्रहों का एक खास तरह का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बनेगा। इसकी वजह से इस अवधि में गुजरात के कच्छ जैसा भयंकर भूकंप आएगा। इससे कर्क रेखा के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। जैसे मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गुजरात व महाराष्ट्र आदि।
