विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायों के लिए 'आधार' नंबर जारी करेगी हर‍ियाणा सरकार

By Sumit KumarEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2015 11:08 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 11:37 AM (IST)

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गो संरक्षण और गो संवर्धन कानून बनाते हुए गोमांस और गो हत्‍या पर बैन लगाने के बाद अब गायों की सुरक्षा के लिए नया कदम उठाने का फैसला लिया है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गो संरक्षण और गो संवर्धन कानून बनाते हुए गोमांस और गो हत्या पर बैन लगाने के बाद अब गायों की सुरक्षा के लिए नया कदम उठाने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार अब गायों के लिए 'आधार' की तर्ज पर विशेष पहचान नंबर जारी करने की तैयारी में है

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद यूआईडीएआई की तर्ज पर गायों की देसी नस्ल को 'विशेष पहचान टैग' लगाया जाएगा। इस पहचान टैग में आधार नंबर के जैसा 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होगा और इस आईडी कार्ड को गाय के गले में टांगा जाएगा।

हरियाणा पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने बताया कि इस योजना का मकसद गायों को उनकी पहचान देना और गायों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रखना तथा सुविधा मुहैया करवाना है। इन विशेष टैग में गाय की तस्वीर, नस्ल, रंग और शारीरिक बनावट के साथ ही उम्र की जानकारी होगी। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय डेयरी कार्यक्रम के तहत शुरू हो जाएगा।

अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत अगले महीने से हरियाणा के कुछ ब्लॉक में ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे गायों में किसी खतरनाक बीमारी फैलने की स्थिति से भी निपटने में मदद मिलेगी।

पढ़ें - गोवध पर हरियाणा में कड़ा कानून, होगी दस साल की कैद

पढ़ें - सभी राज्यों में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।