यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इबोला की निगरानी के लिए भारत में कंट्रोल रूम स्थापित
खतरनाक इबोला वायरस के भारत में आने और इसे फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली। खतरनाक इबोला वायरस के भारत में आने और इसे फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। मामले की निगरानी के लिए शनिवार को नई दिल्ली में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। इसके साथ ही सरकार ने आम लोगों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थापित हेल्पलाइन नंबरों 23063205, 23061469 और 23061302 पर दिनभर में 30 लोगों ने पूछताछ के लिए कॉल किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने देश में इबोला वायरस से निपटने की तैयारियों पर संतोष प्रकट किया है।
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवा शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर दो एंबुलेंस भी तैनात कर दिए गए हैं। मामले सामने आने पर इलाज के लिए बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में दस-दस बिस्तरों का इंतजाम किया गया है।
