विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले माह मुंबई सेंट्रल से शुरू हो सकती है गूगल की फ्री वाई-फाई सेवा

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 02:13 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 02:54 PM (IST)

सर्च इंजन गूगल अपने महत्‍वाकांक्षी परियाेजना फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन शुरू करेगा। मुंबई सेंट्रल भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सर्च इंजन गूगल अपने महत्वाकांक्षी परियाेजना फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन शुरू करेगा। मुंबई सेंट्रल भारतीय रेलवे का एेसा पहला स्टेशन हो सकता है जहां गूगल की फ्री वाई-फाई सेवा होगी। लोग मुंबई में चार रेलवे स्टेशनों पर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं जिसमें सीएसटी और एलटीटी श्ाामिल है।

पढ़ें : भारत के 500 रेलवे स्टेशनों पर WiFi सेवा शुरू करेगा गूगल

रेलटेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कंपनी गूगल के साथ मिलकर देश के 500 प्रमुख स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुअात करेगा। इस बात की पुष्टि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान की थी।

रिपोर्ट के अनुसार गूगल मुंबई सेंट्रल पर वाई-फाई सेवा की शुरुआत अक्टूबर के मध्य में कर सकता है। लोगों के लिए 24 घंटे में पहले आधे घंटे फ्री-सेवा उपलब्ध होगी। उसके बाद इंटरनेट यूज करने पर प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा। हाई स्पीड वार्इ-फाई सेवा के जरिए लोगों को एचडी क्वालिटी की वीडियो आैर मात्र चार मिनट में मूवी डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

पढ़ें : मुंबई की बेस्ट बसों में मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सुविधा !