विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के 500 रेलवे स्टेशनों पर WiFi सेवा शुरू करेगा गूगल

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 12:58 PM (IST)

गूगल और भारतीय रेलवे एक साथ मिलकर अगले वर्ष तक 500 स्टेशन पर Wi-fi की सुविधा उपलब्ध करवाएगा| यह घोषणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गूगल और भारतीय रेलवे एक साथ मिलकर अगले वर्ष तक 500 स्टेशन पर Wi-fi की सुविधा उपलब्ध करवाएगा| यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गूगल के हेडक्वार्टर में की गयी। उन्होंने गूगल को एप्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया और कहा की ऐसे एप्स का निर्माण किया जाए, जो आम आदमी के प्रयोग में आ सके|

इससे पहले गूगल के सीईओ, सीईओ सुन्दर पिचाई (भारतीय मूल) ने घोषणा की थी कि शुरुआत में गूगल द्वारा भारत के 100 रेलवे स्टेशनों पर Wi-fi की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी और बाद में, इसे 400 की संख्या तक बढ़ा दिया जाएगा |

उन्होंने कहा की भारतीय रेलवे का विस्तार काफी अधिक है | यहां 7500 स्टेशन है,जहां रोजाना 25 मिलियन लोग यात्रा करते हैं|

400 भारतीय रेलवे स्टेशन पर फ्री Wi-Fi लाएगा गूगल