विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा: पार्टी से नाराज हो कांग्रेस विधायक ने दिया इस्‍तीफा

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 05:01 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी के विधायक पद व पार्टी से विश्‍वजीत राणे ने गुरुवार को इस्‍तीफा दे दिया। उनका कहना है कि ...और पढ़ें

गोवा: पार्टी से नाराज हो कांग्रेस विधायक ने दिया इस्‍तीफा
गोवा: पार्टी से नाराज हो कांग्रेस विधायक ने दिया इस्‍तीफा

पणजी (आइएएनएस)। गोवा में सरकार बनाने में असफलता के पीछे कांग्रेस के वरिष्‍ठ मंत्रियों का हाथ बताने वाले कांग्रेस के विधायक विश्‍वजीत राणे ने गुरुवार को इस्‍तीफा दे दिया। हालांकि प्रोटम स्‍पीकर ने उन्‍हें इस फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है।

राहुल गांधी से मामले पर बातचीत को लेकर राणे ने कहा, ‘उनकी ओर से किसी तरह का जवाब नहीं मिला है। मैं उनपर किसी तरह का कमेंट नहीं करना चाहता हूं।‘ राणे ने आगे कहा कि मेरे जैसे नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ना शुरु कर दिया है क्‍योंकि जो ऑब्‍जर्वर के तौर पर आए वे स्‍थिति को समझने में असमर्थ हैं।

बता दें कि राणे ने पार्टी छोड़ने की धमकी कल दी थी। उनके अनुसार, गोवा में कांग्रेस की सरकार बन सकती थी पर इसमें जानबूझ कर देरी की गयी और उन्‍होंने पार्टी में अपने भविष्‍य को लेकर चिंता जतायी थी। उन्‍होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर सरकार के गठन में देरी का आरोप लगाया गया।

40 सदस्‍यीय गोवा असेंबली में अपने 17 विधायकों की जीत के बावजूद कांग्रेस की सरकार नहीं आयी। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विधायक विश्‍वजीत राणे ने पार्टी के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के हस्‍तक्षेप और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

राणे ने कहा, ‘कांग्रेस के 17 विधायकों ने जीत हासिल की थी और भाजपा के मात्र 13 विधायक थे, लेकिन गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन चयनित सदस्‍यों व दो स्‍वतंत्र विधायकों के साथ गठबंधन करने में उन्‍होंने तेजी दिखायी। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस परिस्‍थिति को इस तरह से नियंत्रित किया जैसे वे गोवा में सरकार बनाने की चाहत नहीं रखते। उन्‍होंने पहले भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि वे इस मामले में राहुल गांधी से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: गोवा में कांग्रेस की नहीं बनी सरकार, कांग्रेस और लालू ने ये कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।