विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिपाही ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप भी बनाई

By Edited By:
Published: Sat, 11 Jan 2014 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 08:58 PM (IST)

मोदीनगर में एक सिपाही ने अपने दो साथियों के साथ दसवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद। मोदीनगर में एक सिपाही ने अपने दो साथियों के साथ दसवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर छात्रा से दो हजार रुपये व जेवरात ले लिए। इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा के परिजनों पर दबाव बनाकर लाखों रुपये की मांग करने लगे। छात्रा ने खुद शनिवार को मोदीनगर थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदीनगर में तेल मिल गेट कॉलोनी निवासी एक व्यापारी की 15 वर्षीय पुत्री एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है और हापुड़ रोड पर एक शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती है। बीते माह 4 दिसंबर को ट्यूशन से लौटते वक्त मोहल्ले के ही युवक कर्ण ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोप है कि कर्ण उसे देर शाम मोदीपोन कॉलोनी में ले गया और उसे कमरे में बंद कर अपने मोहल्ले के ही केशव व नितिन को भी बुला लिया।

तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सिपाही नितिन ने उसकी अश्लील क्लिप बना ली। युवकों ने छात्रा को अश्लील क्लिप दिखाते हुए उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रा से कई बार संबंध बनाए। साथ ही क्लिप दिखाने की धमकी देकर आरोपियों ने छात्रा से पांच दिन पूर्व 2 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगूठी व एक चेन भी हड़प ली।

पढ़ें: लड़कियों को देखते ही जाग उठता है 'शैतान'

बदनामी के डर से छात्रा ने यह बात परिजनों से छुपाए रखी। क्लिप डीलिट करने की आड़ में आरोपी छात्रा से लाखों रुपये की डिमांड कर रहे थे। यह बात शुक्रवार रात परेशान छात्रा ने परिजनों को बता दी। शनिवार को छात्रा ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बर्बाद करने वालों को छोड़ूंगी नहींछात्रा का कहना है कि इन आरोपियों ने मेरा और मेरे परिवार का पूरे एक महीने से जीना दुश्वार कर रखा था। डरा-धमका कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने वाले इन आरोपियों को सजा दिलाकर ही दम लूंगी। इस कारण मेरी पढ़ाई भी नहीं हो पा रही थी।

सख्त कार्रवाई की जाएगीछात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। दुष्कर्म की इस घटना में पकड़ा गया आरोपी नितिन फैजाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है और उसके दो साथी कर्ण व केशव इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इनके पास से बरामद हुए दो मोबाइल फोनों में अश्लील मैसेज मिले हैं। कॉल डिटेल के आधार पर जांच करा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होम सिंह यादव, थाना प्रभारी, मोदीनगर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।