यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़कियों को देखते ही जाग उठता है 'शैतान'
इलाहाबाद के घूरपुर की इरादतगंज ग्लास फैक्ट्री के पास रहने वाली बालिका से दुराचार का आरोपी दिलीप उर्फ दिल्ली कल ...और पढ़ें

लखनऊ। इलाहाबाद के घूरपुर की इरादतगंज ग्लास फैक्ट्री के पास रहने वाली बालिका से दुराचार का आरोपी दिलीप उर्फ दिल्ली कल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिलीप दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास में पांच बार जेल जा चुका है। उसने जो बयान दिया उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इंट्रोगेशन रूम में कहा-क्या करें साहब! हर बार सोचते हैं, ऐसा नहीं करेंगे मगर लड़कियों को देखते ही पता नहीं क्या हो जाता है।' दिलीप के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इरादतगंज ग्लास फैक्ट्री के पास रहने वाले शख्स ने पांच जनवरी को घूरपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 12 वर्ष की बेटी दोपहर में नहर के पास गई थी। वह दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। वह पास के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। उसे पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने बताया कि गांव के ही दिलीप उर्फ दिल्ली ने उसे घर लौटते समय खेत में घसीटकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उससे गहरी चोटें आईं। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच आरोपी गांव से भाग निकला।
पुलिस ने दिलीप उर्फ दिल्ली के पीछे मुखबिरों को लगा रखा था। कल सुबह सूचना मिली कि वह इलाहाबाद के परेड मैदान के पास एक कुटिया में छिपा है। पुलिस ने घेरा बनाकर उसको धर दबोचा। उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पढ़ें: पांच बार के आरोपी ने फिर किया बच्ची से दुराचार
इंसान है या हैवान
दिलीप के ऊपर दुराचार का यह छठां आरोप है। इसके पहले भी घूरपुर थाने में उसके खिलाफ दुराचार व दुराचार के प्रयास के पांच मामले दर्ज हैं। इसके साथ आर्म्स एक्ट, एससीएसटी एक्ट के सात मामलों में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस का कहना है कि बदमाश प्रवृति के दिलीप पर घरवालों का भी कोई दबाव नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
