विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच बार के आरोपी ने फिर किया बच्ची से दुराचार

By Edited By:
Published: Mon, 06 Jan 2014 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 03:25 AM (IST)

लखनऊ। इलाहाबाद के गौहनियां में घूरपुर थाना क्षेत्र के दुबना गाव में कल दिन में एक युवक ने क

News Article Hero Image

लखनऊ। इलाहाबाद के गौहनियां में घूरपुर थाना क्षेत्र के दुबना गाव में कल दिन में एक युवक ने कक्षा सात की एक छात्र के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा और शरीर पर कई जगहों पर दात से काट भी लिया। उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। परिवारवालों के साथ ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने इलाहाबाद-रीवा राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उल्लेखनीय है कि रेनू के साथ दुराचार करने वाले दिलीप के खिलाफ पहले भी पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इन सभी मामलों में उसको गिरफ्तार भी किया गया था।

घूरपुर के दुबना गाव के बैजनाथ की पुत्री रेनू (दोनों बदला नाम) घूरपुर के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्र है। कल दोपहर में वह शौच के लिए खेत में गई। उसी समय गाव का दिलीप कुमार पटेल वहा आ धमका और उसके साथ दुराचार किया। रेनू ने मदद की आवाज लगानी चाही तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसकी पिटाई की और उसके शरीर पर दात से काटा। उधर, करीब एक घटे तक रेनू के घर न लौटने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत के पास गए और सामने का नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी दिलीप भाग निकला। परिवारवालों व ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित परिवारवालों व ग्रामीणों ने गाव के सामने रीवा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। रास्ता जाम की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची।

अचेत हो जा रही छात्रा

दुराचार के बाद से रेनू की तबीयत खराब होती जा रही है। वह बार-बार अचेत हो जा रही है। परिवारवाले किवी तरह से उसको संभाल रहे हैं। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर