यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मासूम बच्ची से रेप
हरियाणा के सोनीपत में एक युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल ...और पढ़ें

सोनीपत, जागरण संवाद केंद्र। हरियाणा के सोनीपत में एक युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें: बेटी का रेप करवाने वाली मां को मिली ये सजा
शहर की भगतपुरा कालोनी में एक व्यक्ति अपनी तीन व सात वर्ष की बच्चियों व पत्नी के साथ किराए पर रहता है। दोनों पति-पत्नी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार को दोनों काम पर चले गए। इसी बीच उनके पड़ोस में किराए पर रह रहा मूलरूप से बदरका, बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी रविंद्र उनके घर आया और तीन वर्षीय बच्ची को लेकर अपने कमरे पर चला गया। दोपहर को जब बच्ची की मां अपने कमरे पर पहुंची तो छोटी बेटी को न पाकर उसने बड़ी बेटी से पूछताछ की। उसकी बेटी ने बताया कि रविंद्र उसकी बहन को लेकर गया है। जिस पर जब बच्ची की मां रविंद्र के कमरे पर गई तो वह वहां नहीं मिला। इसी बीच रविंद्र के कमरे की छत से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उसने छत पर जाकर देखा कि उसकी बेटी लहुलुहान हालत में पड़ी थी। रविंद्र वहां से गायब था। महिला ने अपनी बेटी को तुरंत सिविल हास्पिटल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के बारे में बताया। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर रविंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने लगाए जबरदस्ती व दुराचार के आरोप
जींद, जागरण संवाद केंद्र। रोहतक रोड स्थित रघु नगर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके घर में घुसकर तीन युवकों ने जबरदस्ती की और इस दौरान एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने घटना के बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने महिला व उसके परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह बुधवार सुबह घर में अकेली थी और उसका पति किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान पड़ोस की एक महिला के इशारे पर तीन व्यक्ति मकान के अंदर घुस आए और उन्होंने जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान दो ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी कानों की बाली, अंगूठी व करीब 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने महिला व उसके परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
