विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सामने आ गया असली रंग', दीवाली पर खरगे की खुशियों की ईद वाली टिप्पणी पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 01:17 PM (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दीवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. खरगे ने दीवाली को 'खुशियों की ईद' कहा।

  2. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

  3. भाजपा ने हिंदू त्योहारों की पहचान पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दीवाली को खुशियों की ईद कहे जाने पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खरगे पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और हिंदुओं को बांटकर मुसलमानों को खुश करने की कोशिश का सीधा आरोप लगाया है।

बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

खरगे के बयान पर उपजा विवाद

मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इस दौरान उन्होंने दीवाली को खुशियों की ईद करार दिया और कहा कि यह एक बड़ा त्योहार है जिसे भारत में सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद गहरा गया और बीजेपी नेताओं ने इस तुलना को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

गिरिराज सिंह का तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खरगे की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ राहुल गांधी और गांधी परिवार की आवाज भर हैं।

उन्होंने कहा कि खरगे एक ऐसे लाउडस्पीकर की तरह हैं, जिसमें जो बात डाली जाती है, वह केवल वही दोहराते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के सामने खरगे का असली चेहरा आ चुका है और कांग्रेस लगातार तुष्टिकरण का खेल खेल रही है।

हिंदुओं को बांटने का आरोप

गिरिराज सिंह ने इतिहास का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश के विभाजन के बाद से ही कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जिसका मकसद हिंदुओं को बांटना और मुस्लिम मतदाताओं को साधना रहा है। उन्होंने कहा कि खरगे और राहुल गांधी कभी इरफान अंसारी जैसे नेताओं पर कुछ नहीं बोलते।

सिंह ने गाजियाबाद में दिवाली के समय हुई बम धमाके की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे मामलों पर पूरी तरह खामोश रहती है और हिंदू त्योहारों के लिए उनके पास अच्छे शब्द नहीं होते। उन्होंने साफ किया कि अब यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीजेपी प्रवक्ताओं ने भी उठाए गंभीर सवाल

पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि दीवाली को उसके अपने नाम से पुकारने में क्या आपत्ति है। इसके साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को चुनौती दी कि क्या वे कभी ईद को खुशियों की दवाली कहकर संबोधित कर सकते हैं।

वहीं, पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता तुहीन सिन्हा ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर हिंदू त्योहारों को ईद से जोड़कर उनकी विशिष्ट पहचान को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ लखीसराय व्यवहार न्यायालय में परिवाद! पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर BJP का एक्शन

यह भी पढ़ें- खरगे के बयान पर मचा घमासान: भाजपा बोली- 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे', कांग्रेस ने मीम्स से दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।