यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दंगा राहत शिविर में युवती से गैंगरेप
दंगे के बाद राहत शिविर में रह रही एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना गत शनिवार रात ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दंगे के बाद राहत शिविर में रह रही एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना गत शनिवार रात की है। सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों सुनील और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले नाराज लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
गैंगरेप की सूचना से उड़ी पुलिस की नींद
थाना फुगाना क्षेत्र के एक गांव की विस्थापित युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि सितंबर में जिले में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद फुगाना के कुछ परिवार जोगियाखेड़ा स्थित राहत शिविर में चले गए थे। पीड़ित युवती भी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ शिविर में रह रही थी। उसका दो साल पहले निकाह हो चुका है। शनिवार शाम 20 वर्षीय युवती शिविर के नजदीक खेतों में उपले पाथने गई थी।
मामला दर्ज कराया तो फिर किया गैंगरेप
आरोप है कि वहां पहुंचे सचिन और सुनील ने उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। शिविर में लौटकर युवती ने परिजनों को जानकारी दी, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
