विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामला दर्ज कराया तो फिर किया गैंगरेप

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 01:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 03:05 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपियों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बैरकपुर, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपियों ने उसे फिर वही दर्द दिया। पुलिसिया लापरवाही के बीच आरोपी बिहार के समस्तीपुर निवासी किशोरी को दुबारा उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म कर रेल की पटरी पर फेंककर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि पुलिस दुबारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इन्कार कर रही है।

पढ़ें: रेप कर लड़की का जिंदा दफन किया

बिहार से अपने पिता के पास पढ़ाई करने आई किशोरी के साथ 25 अक्टूबर को छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। लेकिन घर लौटते समय आरोपियों ने फिर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की कोशिश भी की। लेकिन मौके पर उपस्थित लोगों ने बचा लिया। उत्तर 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक तन्मय राय चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने जिन दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, उनमें से एक छोटू को सोमवार रात व अन्य आरोपी पलाश को मंगलवार को मध्यम ग्राम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है।

किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। किशोरी व उसके परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर के सामने पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किशोरी का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी मां के साथ भी दुष्कर्म करने और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। बारासात अदालत के न्यायाधीश देवाशीष सातरा ने दोनों आरोपियों को 12 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। किशोरी के पिता टैक्सी चलाते हैं।

घटना को लेकर मंगलवार को माकपा महिला संगठन ने मध्यमग्राम चौमाथा मोड़ पर प्रदर्शन किया।

मकान मालिक ने किराएदार की पत्नी से दुष्कर्म किया

नोएडा, संवाददाता। बरौला में मकान मालिक ने किराएदार की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। रविवार रात को अकेला पाकर मकान मालिक ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। जब मंगलवार को किराएदार गांव से लौट कर बरौला पहुंचा, तब पत्नी ने इसकी जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरौला निवासी संजय शर्मा के मकान में बुलंदशहर निवासी एक पुताई कर्मचारी अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता है। दो दिन पहले वह अपने गांव चला गया था। पत्नी व बेटा बरौला में ही रह रहे थे।

रविवार देर रात संजय शर्मा बहाना बनाकर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के वापस आने पर पत्नी ने इस घटना के बारे में बताया। सीओ तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर