विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैंग रेप की सूचना से उड़ी पुलिस की नींद

By Edited By:
Published: Sat, 02 Nov 2013 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2013 11:03 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : नाबालिक को गैंग रेप में फांसने की कोशिश पुलिस की तत्परता से नाकाम हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के अलग-अलग बयान की वीडियो रिकॉर्डिग कराई। इसके बाद तफ्तीश हुई तो पीड़ित पक्ष ने तहरीर वापस ले ली। इससे पूर्व दोनों पक्षों थाने के सामने ही आपस में भिड़ गए।

जैतीपुर के एक दंपती ने थाने पहुंच अपनी पुत्री के साथ गैंगरेप होने की जानकारी दी। किशोरी के साथ गैंगरेप की सूचना ने पुलिस की नींद उड़ गई। गैंगरेप की जानकारी एसपी को लगी तो उन्होंने पीड़ित पक्ष के बयान की वीडियो रिकॉर्डिग कराने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। आनन-फानन में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों के दर्ज किए तो सच्चाई सामने आ गई। पीड़ित पक्ष ने 30 अक्टूबर को मारपीट एवं दु‌र्व्यवहार किए जाने का मामला बताते हुए तहरीर वापस ले ली। तफ्तीश में दोनों पक्षों में वर्षो से अदावत चली आने की बात सामने आई। इसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन किशोरों पर गंभीर आरोप मढ़ दिए। बातचीत के दौरान थाने पहुंचे दोनो पक्ष एक बार आपस में ही भिड़ गए। इसको लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान का वीडियो फुटेज है। बयान के आधार हुइ पूछताछ में सच्चाई सामने आई। सभी के लिखित बयान लेने के बाद समझौता हुआ है। वीडियो फुटेज एवं बयान की कॉपी एसपी ऑफिस को भेज दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर