विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में असम की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी धरे गए

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 16 Nov 2014 10:58 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 16 Nov 2014 12:06 PM (GMT+05:30)

राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित है इसका एक और उदाहरण सामने आया है। दिल्ली में असम की एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित है इसका एक और उदाहरण सामने आया है। दिल्ली में असम की एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 नवंबर की रात मुंडका में 30 साल की इस महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतनी ही नहीं उसे बुरी तरह मारा पीटा भी। आसपास के लोगों ने जब इस महिला की चीख सुनी तो पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह जख्मी महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के छह दिन बाद अब पीड़ित महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उसकी काउंसलिंग जारी है। पुलिस ने गैंगरेप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

पढ़ेंः चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।